पीलीभीत, फरवरी 12 -- पूरनपुर। अज्ञात कारणों से आग लगने से चार लोगों का पांच एकड़ गन्ना जल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. महाराजपुर के रहने वाले महेश के गन्ने के खेत में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से महेश के गन्ने से आग उदयपुर खुर्द के सतीश के खेत में पहुंच गई। इससे उनका सात बीघा गन्ना जल गया। आग की चपेट में आकर लालपुर अमृत के बहादर का लगभग ढाई एकड़ गन्ना जल गया। उनके पड़ोसी सहित कुल चार लोगों की लगभग पांच एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने टैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाया। आग लगने से किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.