गिरडीह, मार्च 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो अंतर्गत हेठ टोला में शनिवार शाम एक खपरैल मकान में आग लग गई। तेजी से आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे खपरैल मकान में लगाए गए लकड़ी व बांस जलते हुए पूरे घर तक फैल गया। इससे घर में रखे 10 हजार नगदी सहित एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी। स्थानीय निवासी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद महतो ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट से मकान में आग लगने की संभावना है। बताया कि हेठ टोला के सिधवा टोला निवासी कारू महतो के घर में अगलगी की यह घटना हुई है। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू तो पा लिया गया मगर तब तक देर हो गई थी और घर में रखे 10 हजार नगदी सहित घर में रखे खाद्य पदार्थ, कपड़ा सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी ने आपदा राहत के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.