बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गोखिया के उसरीपुरवा में शुक्रवार सुबह धान की फसल में आग लग गई। सूचना पर दमकल आग बुझाने पहुंची है। आगजनी से करीब 8 किसानों की 50 बीघा से अधिक धान की फसल राख हो गई है। अभी तक आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आग लगने से रामशरण, महेश, हरि, रामेश्वर, ओम प्रकाश, राजाभैया, रामकेश समेत अन्य किसानों की फसल जल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ,प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव, हल्का इंचार्ज बालमुकुंद शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया है। किसान रामकेश कुशवाहा ने बताया कि पिछले साल की फरवरी मे ऑपरेशन कराया था। जिसमें आठ लाख खर्च हो गए थे। सोचा था फसल बेचकर कर्ज चुकाएंगे लेकिन आग से सब स्वाहा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.