बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर गांव में शनिवार की शाम आग लग गई। दो मजदूर परिवारों की गृहस्थी जल गई। आग की घटना में छोटकू प्रजापति, सभाजीत प्रजापति के घरों में रखा लगभग सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि वे घर में रखा जरूरी सामान तक नहीं बचा सके। बताया कि आग में गेहूं, चावल, नगद पैसा, बच्चों की कॉपी-किताबें, बिस्तर, बर्तन सहित रोजमर्रा का जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। इस घटना के बाद दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने बताया कि एक दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर सर्वे करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक मदद उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.