मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- मुरलीगंज। प्रखंड के रामपुर वार्ड एक टपरा टोला में सोमवार की देर रात आग लगने से दो लोगों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन के अलावा अन्य घरेलु सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया। इस अगलगी में रामपुर वार्ड एक निवासी लाट साहेब महतो और सरिता देवी का घर जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग की लपटें इतनी भयावह थी कि आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों घरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। सूचना पर पहुंचे सीओ किसलय कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल कंबल और प्लास्टिक उपलब्ध कराया। पीड़ित परिजनों को सहायता राशि भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। मौक...