गाजीपुर, अप्रैल 2 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महाबलपुर गांव में आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर घंटों बाद काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह विनोद बिंद की मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामबचन बिंद व नन्हकू बिंद की मड़ई को लपेटे में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गयी। आग लगने से रामबचन बिंद की चार माह की गर्भवती भैंस जलकर मर गई। इसके अलावा मड़ई में रखे चारपाई, अनाज व कपड़े आदि भी जल गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों को हर मदद का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...