गाजीपुर, फरवरी 23 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठार में रविवार की रात अचानक आग लगने से श्रीभगवान यादव उर्फ नूरी पहलवान की तीन झोपड़ियां जल गई। इसमें रखा चौकी, बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। नूरी झोपड़ी में अपने मवेशियों को बांधकर सो रहे थे। लगभग 11 बजे रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोग मिलकर सबसे पहले मवेशियों को झोपड़ी से बाहर निकाला। इस अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.