गोंडा, मार्च 19 -- छपिया। हथियागढ़ चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मधुपुर चिरैया में अज्ञात कारण से आग लगने से तीन लोगों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। गांव के अर्जुन के मड़हे में रखा गेहूं व भूसा जलकर राख हो गया है। हनुमान प्रसाद के छप्पर में रखा घर गृहस्थी का सामान जल गया है। वहीं पलटू राम के फूस के मकान में रखे चार हजार रुपए, अनाज, कपड़ा, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.