मधेपुरा, फरवरी 15 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र स्थित पटोरी पंचायत के वार्ड 12 खसिया टोला में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया। अगलगी में नगद के अलावे अनाज कपड़ा, दो बाइक व अन्य सामान जल गए। घर, बाइक व अन्य सामान जलने से करीब सात लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग में झुलसने से एक दर्जन बकरी की भी जान चली गयी। बताया गया की गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे मो. दाऊद के घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। मो. युसूफ और मो. अजीज के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा- तफरी मच गयी। भीषण आग के कारण प्रभावित परिवारों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिल सका। ग्रामीणों के अनुसार शब-ए-बारात के बाद सभी सोने चले गए। इस बीच आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचा कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.