कन्नौज, अप्रैल 2 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुंदारा गांव में मंगलवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से कई झोपड़ियां व दर्जनों बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गुंदारा गांव निवासी सियादुलारी चूल्हे में खान बना रही थी। उसी दौरान अचानक आग की चिंगारी उनकी झोपडी में लग गई। जिससे झोपड़ी धू-धकर जलने लगी। आग के प्रकोप में पास में स्थित फूल सिंह का गेंहू का खेत भी आ गया। कुछ ही देर में आग ने कुवंर बहादुर, विमलेश कुमार व मिन्टू के घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्यूबेल को शुरू कर आग बुझाने का प्रयास किया। उधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.