बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड 06 में गुरुवार की शाम आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गयी। आग लगने की घटना में भगलू मियां के पुत्र मो. सगीर का झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लग जाने की खबर मिलते ही चारों ओर अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आग बुझने का प्रयास किया। तब तक पूरी झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर से अग्निशमन की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई जिसकी मदद से आग पर पूरी तरह से करबू पाया गया। खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने की बात ग्रामीणों ने बताई है। इधर, सीओ प्रीति कुमारी के निर्देश पर पंचायत के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। सीओ ने बताया कि ...