फतेहपुर, फरवरी 22 -- असोथर। थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव में शनिवार देर रात खेत में बनी कोठरी में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक बैल की जलकर मौत हो गई गृहस्थी राख हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवती भी झुलस गई। रामप्रताप विश्वकर्मा खेतों के बीच बनी कोठरी में छप्पर डालकर परिवार सहित रह रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक कोठरी में आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन कोठरी में बंधा बैल आग की चपेट में आ गया और झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने में जुटी रामप्रसाद की पुत्री सुलेखा झुलस गई। लेखपाल महेंद्र वर्मा ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...