पूर्णिया, फरवरी 16 -- रूपौली, एक संवाददाता । टीकापट्टी थानाक्षेत्र के गोरियर पूरब पंचायत स्थित हटिया के समीप नयाटोला गांव में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी की जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग उग्र रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घर से आग की तेज लपटे उठती देखकर हल्ला होने लगा। दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक शर्मिला देवी, मुकेश महतो, मिथलेश महतो, पिकेश महतो, रूपेश कुमार महतो और मोती राय का घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही सीओ शिवानी सुरभी मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्लास्टिक मुहैया कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...