अररिया, जून 19 -- अररिया, निज संवाददाता बुधवार की सुबह अररिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या चार के कोशकीपुर चौक के समीप आग लगने से आधा दर्जन परिवार के घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे दमकल टीम भी आग बुझाने में अथक प्रयास किया। अग्निकांड के इस घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर, जलावन आदि जलकर स्वाहा हो गये। आग नहीं पकड़े इसके लिए कई कच्ची घरों को तोड़कर हटा दिया गया। पीड़ितों में तस्लीम, लाइक, रईस, आफिक, नइम, वारिस, साजिद, शाहिद आदि शामिल हैं। वार्ड सदस्य अब्दुल मतीन ने सीओ अररिया व बैरगाछी थाना पुलिस को सूचना दी। इधर वार्ड सदस्य साकिर, अकबर, सद्दाम आदि ने जिला प्रशासन पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.