मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- गायघाट, एक संवाददाता। धोबौली में रविवार सुबह करीब आठ बजे चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में चार घर जलकर राख हो गए। वहीं, तीन मवेशियों की मौत हो गई। अग्निपीड़ित श्रीनारायण सहनी, बृजकिशोर सहनी, कामेश्वर सहनी व रामू सहनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब आधे घंटे बाद गायघाट से पहुंची अग्निशामक टीम ने आग पर काबू पाया। मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने सीओ को घटना की सूचना दी है। समाजसेवी प्रसन्नजीत सहनी ने बताया कि आग दस लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। इधरख् सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.