सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- पुपरी। पुपरी वेलमोहन में आग लगने से फुस का घर जल गया। आग लगने से गृहस्वामी किरी महतों के घर में रखा अनाज, कपड़ा आदि हजारों मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गए। हलाकि गृहस्वामी पति पत्नी घर में जलने से बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार किरी महतों पति पत्नी खाना खाकर घर में सो रहे थे। उसने घर के पास मच्छर भगाने के लिए जलाएं गए अलाव को हटाना भूल गए। अलाव की लपट से घर मे आग लग गई। आग का ताप लगने पर किरी महतों पति पत्नी जान बचाकर घर से निकल भागे है। किरी महतों ने स्थानीय प्रशासन से समुचित सहायता देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...