बहराइच, दिसम्बर 1 -- कैसरगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड पर छह लोगों के फूस के घर जलकर राख हो गए। घटना में तीन लाख नुकसान होने का अनुमान है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरे मझउवा कटान में सुबह फूलचन्द्र के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक गांव वाले आग पर काबू पाते तब तक माथुर, माता प्रसाद, संतोष, रामनरेश, भगतराम सहित छह लोगों के घरों को आग ने जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ने कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि इस अग्निकांड में तीन लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। पूरी गृहस्थी जल जाने से ग्राम...