हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक घर में गुरुवार की आधी रात अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 12 बजे जगदीशपुर निवासी कृष्ण राय के घर में अचानक आग लग गई तथा देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई कि घर एवं घर में रखा गया सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची अग्नि शमन वाहन एवं स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत से आग को बुझाया गया। जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। बताया गया है कि इस घटना में कृष्ण राय के घर में रखा गया वस्त्र, फर्नीचर, अनाज, कागजात सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग से झुलस कर उनकी गाय एवं बकरी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी प्राप्त नहीं हो सका है। इस मामले मे...