हरदोई, जनवरी 12 -- शाहाबाद। आलमनगर परगना क्षेत्र के ग्राम रत्नापुर मजरा कूची खेड़ा में शनिवार रात करीब आठ बजे सियाराम के मकान में आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक दरवाजा, दो छप्पर, घर में रखा धान, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में पीड़ित सियाराम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...