लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- अज्ञात कारणों से लगी आग से घास-फूस का बना घर जलकर राख हो गया। कपड़े,राशन,नगदी सहित घर में बंधी बकरी जलकर मर गई। साथ ही भैंस की पड़िया भी झुलस गई। मितौली थाना क्षेत्र के गांव भिखनापुर में रहने वाले सरोज कुमार के घास-फूस से बने घर में आग लग गई। गुरुवार देर रात को हुई घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सरोज ने बताया कि गांव में यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है। रात को 10 बजे के करीब हो गए थे। रात में 12 बजे के करीब पत्नी आहट पाकर जगी तो देखा आग विकराल रूप ले चुकी थी। अपनी पत्नी व तीन साल की बेटी को जैसे-तैसे लेकर घर बाहर निकल पाए। बाकी सारा सामान जलकर राख हो गया। बिस्तर, रजाई सारे कपड़े व घर में रखे तीन हजार रुपए जल गए। घर में एक बकरी बंधी हुई थी जो जलकर मर गई। एक भैंस की पडिया खरीद कर लाए थे, वह वह भी झुलसकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.