लखनऊ, जनवरी 6 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के पचौरी में मंगलवार की सुबह किसान के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। हुलासखेड़ा के पचौरी में टिन शेड रखकर किसान बेचा लाल अपने परिवार के साथ रहता है। उनका बेटा सूरज रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाता है। घर पर बेचा लाल अपनी पत्नी विशुनदेई व पुत्री पूनम के साथ सो रहा था। सुबह पांच बजे घर में आग लग गई। टिन शेड के कमरे में बेटे के कपड़ों के बंठल रखे थे। जिसमें आग पकड़ ली। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी के सामान के साथ बेचने के लिए रखे कपड़े जलकर राख हो चुके थे। सूचना पाकर एसडीएम पवन पटेल ने लेखपाल को मौके पर भेजा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.