गंगापार, अप्रैल 4 -- बसमहुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर अशोक यादव पुत्र अमरनाथ यादव के खेत में आग की लपटे दिखाई देने पर ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज़ सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जल रही फसल पर किसी तरह से काबू पाया। आग से आठ बिस्वा काटी गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नुकसान हुए फसल की सूचना पीड़ित ने तहसील प्रशासन को दे दी है। पीड़ित अशोक यादव व रमाकांत मौर्य ने बताया कि सुबह हल्की वर्षा हो जाने से गेहूं की फसल नम हो गई थी। जिससे आग से बड़ा हादसा होने से बच गया। खेत के ऊपर से हाई पावर बिजली का तार गया हुआ है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि विद्युत शाट सर्किट से आग लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.