दुमका, फरवरी 23 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के तेलियापहाड़ी गांव में रविवार को अचानक आग लगने से बालेटी किस्कू के खपरैल का घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग कैसे लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि अचानक घर से धुआं उठता देख शोर मचाया गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखे पुआल, धान, धान कुटाई मशीन, धान झाड़ने वाली मशीन, घरेलू सामान तथा करीब छह हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल वाहन के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित बालेटी किस्कू ने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग डे...