हरदोई, नवम्बर 18 -- शाहाबाद। आंझी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित कठवां गांव के पास मंगलवार को खेत में आग लगने से किसान की गन्ने की खड़ी फसल का एक बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। घटना में लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गांव निवासी राजेंद्र के खेत में अचानक आग की लपटें उठीं। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना अज्ञात वजहों से हुई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गन्ने की काफी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान राजेंद्र ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सहायता न मिली तो छोटे किसानों के लिए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...