कटिहार, फरवरी 18 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित बलवा गांव में मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे खाना बनाने के दौरान किचन रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे किचेन को अपनी चपेट में ले लिया, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नजमुल हक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पीड़ित तैयबुर रहमान का किचन रूम व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आगलगी की घटना में दाल, चावल, गेहूं, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामग्री नष्ट हो गया।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार इसी किचन रूम में राहत भी था। घटना के संबंध में राजस्व कर्मचारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...