समस्तीपुर, फरवरी 7 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के धुरलख गांव वार्ड दो में शुक्रवार की रात आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार की पहचान विशुनी सहनी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठती देख गृहस्वामी बाहर निकले और शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.