आदित्यपुर, फरवरी 4 -- आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची आदित्यपुर। आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना में दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आई टाइप ब्लॉक के पास स्थित बाबू पान दुकान समेत दो दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। जिसके बाद दुकानों में रखे पटाखों के फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने दमकल व पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो वाहनों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की तत्परता से पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में दुकानों ...