लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर कस्बे में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम गैस गोदाम के पश्चिम दो किसानों के गन्ने के खेत मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे करीब आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर जब तक पहुंची फायर मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कस्बा निवासी मनोज गुप्ता व नौआखेड़ा निवासी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनको सूचना प्राप्त हुई कि एचपी गैस गोदाम के पश्चिम उनके खेतों में आग लग गई है, जिसमें उनकी गन्ने की फसल जल रही है। तत्काल ही दोनों किसान खेत मे पहुंचे तो देखा कि उनकी गन्ने की फसल जल रही थी। सैकड़ों ग्रामीण खेतों में घुसकर आग बुझाने में लगे हुए थे। मौके पर संसारपुर चौकी पुलिस और डायल 112 के सिपाही भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। आग लग...