महाराजगंज, सितम्बर 12 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल बवाल के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गाजियाबाद से पत्नी के साथ काठमांडू पशुपति नाथ मंदिर दर्शन गए दंपति ने होटल में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश की और घायल हो गए। उग्र हमले के बीच पति-पत्नी बिछड़ गए। बुधवार को इस दंपति के बेटे को सूचना मिली कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी में रहने वाले रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी 55 वर्षीया राजेश गोला के साथ काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सात सितंबर को गए थे। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद ये पति-पत्नी काठमांडू स्थित हयात रेजिडेंसी होटल में रुके थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी। होटल में आग से घिरा देख इस दंपति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.