अररिया, मई 29 -- जोकीहाट(एस)। जोकीहाट प्रखंड के डूबा पंचायत स्थित वार्ड नम्बर चार दौलतपुर गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में अनाज, कपड़ा, कागजात सहित अन्य सामानों से करीब छह लाख का नुकसान का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नही चल पाया। ग्रामीणों व दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर डूबा पंचायत के दौलतपुर गांव में अचानक आग लग गयी। घर से निकल रही लपटें देख अफरातफरी मच गयी। सभी लोग घर से बाहर थे। इस कारण लोग घर सामान नही निकाल पाए। देखते ही देखते सभी का 11 घर मलबे में तब्दील हो गया। अग्निपीडितों में अनवारुल, इसमाइल, मुंतजिर, सोनी, समीर, अब्दुल, सलमान, आलम, शहबाद, राहिल व दिलदार शामिल हैं। अग्निपीड़ितों ने प्रशासन राहत उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.