कुशीनगर, मार्च 30 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुजंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार की चार रिहायशी झोपड़ियां तथा उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल निवासी लल्लन यादव पुत्र रामधारी शनिवार को दवा कराने गए थे। घर पर उनकी पत्नी व बेटी थी। दोपहर बाद अज्ञात कारणों से उनकी रिहायशी झोपड़ी में यकायक आग लग गई। झोपड़ी में आग देख दोनों मां बेटी घर के समीप बंधे पशुओं को खोलकर भाग गए। इस दौरान ने आग ने विकराल रूप लेते हुए लल्लन के भाई राधेश्याम की झोपड़ी को भी अपने जद में ले लिया और दोनों भाईयों की चार झोपड़ियां जलने लगी। मौके पर जुटे लोग आग बुझाने में लग गए, लेकिन आग का रौद्र रूप देख लोग ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.