बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थानाक्षेत्र के अमलीकौर के मजरा खदरा डेरा निवासी वासुदेव सिंह व अशोक सिंह के मवेशीबाड़े में शनिवार दोपहर नजदीक लगे कूड़े के ढेर में सुलगती चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और दमकल को सूचना दी। दमकल नहीं पहुंची। सूचना पाकर पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह अपने अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सबमर्सिबल चालू कराकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो बकरी जिंदा जलकर मर गईं। तीन भैंस व एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने में 28 वर्षीय रामनारायण सिंह, अज्जू सिंह झुलस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.