आरा, जनवरी 7 -- पीरो। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डिहरी टोला के पास आग से झुलस सोनामति देवी नामक विवाहिता गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन-फानन में परिजनों की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी सोनामति देवी को बेहतर इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...