मधुबनी, नवम्बर 29 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगद्वार गांव स्थित यादव टोली में शुक्रवार की देर रात भीषण अग्निकांड हुआ। इस कांड में झुलस कर सात मवेशियों की मौत हो गई। झुलस कर मरने बालों में तीन भैंस, एक गाय और तीन बकरियां है। मिली जानकारी के अनुसार गंगद्वार गांव यादव टोल निवासी संतोष यादव, रूपनारायण यादव और बैजू यादव के मवेशी घर में शुक्रवार की देर रात तकरीबन डेढ़ बजे आग लग गई। बताया जाता है कि ठंड से बचाने और धुआं करने के लिए मवेशी घर में अलाव जलाया गया था। देर रात में अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया। एक भी मवेशी को बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह अंचल अधिकारी सुश्री प्रियदर्शनी ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकल्लन कर लिया गया है और प्रभावित परिवारों को नियमा...