कन्नौज, जनवरी 19 -- तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुरवा गांव में चूल्हे से लगी आग में झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने राहत दिलाने की कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर व थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा, लेखपाल शेख गुलफाम हुसैन ने गांव पहुंचकर मृतक उर्मिला देवी के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने बताया कि यह हादसा दैवीय आपदा की श्रेणी में आता है। शासन की मंशा के अनुरूप मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर राजस्व कर्मियों को जांच रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि परिजनों को समय से मदद मिल सके। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.