हाथरस, जनवरी 3 -- मुरसान। मुरसान क्षेत्र के एक गांव आग लगने से एक गाय और एक बछिया जल गये। दोनों पशुओं की मौत हो गई। मुरसान क्षेत्र के बगुली गांव में गुरुवार रात एक मजदूर के नोहरे के छप्पर में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई। एक गाय और उसकी बछिया जलकर मर गये जबकि एक अन्य गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।मामले की छानबीन करती पुलिस टीम।बगुली निवासी फौरन सिंह पुत्र नोनिहाल सिंह ने बताया कि उनके पिता बाहर रहते हैं। गुरुवार की रात परिवार के सदस्य घेर के पास घर पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे अचानक छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...