अररिया, फरवरी 6 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट प्रखंड के दो अलग-अलग गांव में गुरूवार की देर रात आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। अगलगी घटना में अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामानों से करीब दस लाख की सम्पत्ति नुकसान होने की अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जोकीहाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 काशीबाड़ी गांव में लगी आग में सात घर जलकर राख हो गए तो वहीं काकन पंचायत के वार्ड संख्या-10 डूबा टोला में लगी आग मे पांच घर जल गए। घटना के संबंध में बताया गया कि घर में आग लगते ही ग्रामीणों के बीच आफरा तफरी मच गई। लोग किसी तरह से अपना बाल बच्चे के साथ भाग निकले। लेकिन घर में रखे कोई भी सामान नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते लोगों का घर मलवे के ढेर में तब्दील हो गया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.