मधुबनी, दिसम्बर 13 -- फुलपरास(मधुबनी), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे में एक घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी, जिसे बुझाने के क्रम में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत महुलिया गांव निवासी मो.जुमन अंसारी एवं मो.मुर्तुजा अंसारी के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। उसे बुझाने के क्रम में महुलिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र मो.सलाउद्दीन अंसारी बिजली के तार में सट गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे घोघरडीहा पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को अपने घर लेकर आ आए। इधर,थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य को अग्निकांड में हुई मौत की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ पुलिस पदाधिकारी को भे...