सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। फसलों के किसी न किसी वजह से जलने का सिलिसला चल ही रहा है लेकिन बुधवार को अब तक ही सबसे बड़ी तबाही की इबारत आग ने लिखी। खुनियांव क्षेत्र के एक साथ कई गांवों के सिवान में अज्ञात कारण से लगी आग में आठ सौ बीघा फसल जल कर राख हो गई। सैकड़ों ग्रामीण, तीन दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत की तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। बुधवार को अचानक मानादेइ, सुहेलवा, फुलवापुर, भटमली, भटगवा बनगाई, खड़रिया गांव के सिवान में आग लग गई। आग कैसे लगी यह किसी को नहीं पता। फसल पूरी तरह से पक कर तैयार होने की वजह से उसने पल भर में इतना बिकराल रूप ले लिया कि उठ रही लपटें डराने लगी। पास में जाने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। फसल धू-धू कर जलती रही और लोग बेबस होकर देखते रहे। आग लगी की सूचना मिली तो मौके पर पूर्व मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.