जहानाबाद, दिसम्बर 4 -- अरवल, निज संवाददाता। ठंड में इजाफा होने के साथ ही लोग आग की सेवन करने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अलग- अलग जगहों पर बोरसी से आग सेवन करने के क्रम में कपड़ा में आग पकड़ लेने से दो लोग घायल हो गए। जलने से घायल चिड़ैयाटाड़ गांव निवासी सरोज देवी उम्र 60 वर्ष एवं बख्तारी गांव निवासी बंगाली सिंह उम्र 75 वर्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि बोरसी से आग की सेवन करने के क्रम में घटना हुई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अधिक ठंड के कारण बुजुर्ग लोग बोरसी का सेवन करते हैं। इस बोरसी तापने में जल गए हैं। दोनों बुजुर्ग खतरा से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...