साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- कोटालपोखर कोटालपोखर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में गुरुवार की सुबह अलाव तापने के क्रम में चादर में आग गिरने से विजयपुर गांव निवासी विकास सिंह की मां सावित्री देवी (60) बुरी तरह झुलस गयी। बताया जा रहा कि सावित्री सुबह घर के बहार पुआल में आग लगाकर ताप रही थी। इसी दौरान चिन्गारी उनके चादर पर गिर गया और तेजी से आग सुलग गया और उसकी चपेट में पूरी तरह महिला आकर झुलस गयी। परिजन उसे इलाज के लिए सोनाजोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...