कन्नौज, जनवरी 3 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना के औसेर क्षेत्र में भर्तीपुर गांव में आग ताप रहे ग्रामीणों पर बोतल में रखी ऐसिड का धमाका हो गया। जिससे ताप रहे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की शाम को भर्तीपुर गांव निवासी सुशोभित कुमार पुत्र पुत्तीलाल अपने दरवाजे पर आग जलाकर ताप रहे थे। वहीं गांव के सुरेन्द्र एवं रमेश भी आ गए। दोनों लोग आग तापने लगे। वहीं पास में रखी एक बोतल अचानक फट गई। जिससे उसमें आग ताप रहे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां तीनों के विस्पोट से हाथ-पैर झुलस गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक पता नहीं चल सका कि बोतल में क्य...