चाईबासा, फरवरी 8 -- चाईबासा।मंझारी थाना अंतर्गत इपिलसिंगी गांव निवासी 60 वर्षीय काजल मनी दास की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत होगी। तापमान के दौरान वह गंभीर रूप से झूलस गई थी। जानकारी के अनुसार 27 जनवरी शाम को अपने घर में लकड़ी जला कर आग ताप रही थी। उसी दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया ,जिसे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसी देर रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 7 फरवरी की रात में मौत हो गई। रविवार को सुबह घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस सदर अस्पताल जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आग तापने के दौरान झुलस जाने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.