आरा, दिसम्बर 21 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एड़ौरा गांव में शनिवार को हुई घटना -इलाज के दौरान सदर अस्पताल में रविवार की सुबह हुई मौत आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एड़ौरा गांव में ठंड से बचने के लिए आग तापने में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत महिला एड़ौरा गांव निवासी राम सिंहासन प्रसाद की 80 वर्षीया पत्नी बसाबती देवी थीं। बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए शनिवार की सुबह महिला अपने घर में बोरसी से आग ताप रही थी। उसी दौरान उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। इसके बाद परिजनों की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां बर्न वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा...