औरैया, फरवरी 4 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक सुबह घर से बिना बताए निकला था और कुछ ही घंटों बाद सड़क किनारे आग तापते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव गदनपुर निवासी करन सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनका 32 वर्षीय बड़ा पुत्र हरिश्चंद्र बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। परिजनों के अनुसार वह फफंूद-औरैया मार्ग पर मुढ़ी गांव जाने वाले रास्ते की ओर गया था। बताया गया कि वहां सड़क किनारे कुछ लोग आग जलाकर ताप रहे थे, उसी आग के पास हरिश्चंद्र भी खड़ा होकर तापने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी ...