फतेहपुर, जनवरी 1 -- बिंदकी। आग तापते समय पीआरडी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अचेत होकर गिर गया। जिसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान हिमांशु तिवारी 46 वर्ष पुत्र मनोज तिवारी निवासी शाहजहांपुर थाना बकेवर गुरुवार की दोपहर तीन बजे कोतवाली परिसर में अलाव के पास आग ताप रहे थे। तभी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस वाले जवान को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने मृत की पुष्टि कर दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...