हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- राठ। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव निवासी वृद्ध तुलसा रानी निषाद शनिवार रात आठ बजे आंगन में आग जलाकर अलाव ताप रहीं थी। तभी अचानक असंतुलित होकर आग में गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉ.माजिद ने बताया कि वृद्ध महिला 70 फीसदी झुलस गई थी। जिसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...