उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के नुरुद्दीन नगर में गुरुवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आग लगाने के विवाद में हुई इस हत्या में पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार तुफैल अहमद पुत्र रहीस अहमद और उसके पड़ोसी रहमत अली पुत्र साबिर (उम्र 23 वर्ष) के बीच आग जलाने को लेकर कहासुनी हो गई। यह बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि रहमत अली ने गुस्से में आकर तुफैल के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग तुफैल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान तुफैल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। समय रहते मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी।...