कौशाम्बी, मार्च 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। शनिवार अपरान्ह विकास भवन परिसर में डीडीओ व पीडी कार्यालय से भारी संख्या पत्रावलियां आग के हवाले कर दी गईं। फाइलों को जलता देख विकास भवन स्थित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी हतप्रभ होकर देख रहे थे। विकास स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय व परियोजना निदेशक कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा शनिवार अपरान्ह अचानक भारी संख्या में कार्यालय से पत्रावलियों को निकाला गया। इसके बाद उनमें आग लगा दी गई। आग लगाए जाने के दौरान कर्मचारी सकते में थे। वह इधर-उधर देखते हुए फाइलों को आग के हवाले करते जा रहे थे। इस नजारे को विकास भवन परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देखा तो वह गुपचुप बातें कर रहे थे। जलाई गई पत्रावलियां किस योजना और कब की थी इस बावत जानकारी करने के लिए डीडीओ से सम्पर्क साधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.