गोरखपुर, जनवरी 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार केशोपुर में आग के धुआं को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार केशोपुर निवासी प्रमिला देवी पत्नी रविंद्र का आरोप है कि सोमवार की रात को ठंड से बचने के लिए आग जलाई थीं। धुआं अधिक होने पर कढ़ाई बाहर निकाल दी। इसी दौरान बगल की महिला धुआं को लेकर गाली देने लगीं। कुछ देर बाद अपने परिजनों के साथ मिल कर आग को ऊपर फेंक दी और मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। एसओ महेश चौबे ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर पिंकी देवी, अमित, सनी और प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...